सिमडेगा, फरवरी 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को नगर परिषद चुनाव के तहत मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मतदान केंद्रों में मरम्मती कार्य, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप एवं व्हीलचेयर की व्यवस्था, पेयजल सुविधा, शौचालयों की साफ-सफाई व आवश्यकता अनुसार अस्थायी शौचालय निर्माण, बिजली व्यवस्था, फर्नीचर (टेबल, कुर्सी, गद्दा, कंबल आदि), मतदान कर्मियों एवं पुलिस बल के लिए सूखा राशन/भोजन की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मेडिकल प्लान के तहत प्रत्येक मतदान केंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.