दुमका, फरवरी 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में मतदान कर्मियों का थर्ड एवं अंतिम रेंडमाइजेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को बूथों से टैग किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान कर्मियों की ड्यूटी सूची अविलंब जारी करें, ताकि सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण हो सकें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.