मधेपुरा, नवम्बर 7 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी चार विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को डाले गए वोट में महिला सशक्तिकरण का असर देखने को मिला। मतदान शुरु होने के साथ ही महिला मतदाताओं का जत्था बूथों पर पहुंचने लगा। देखते ही देखते महिला वोटरों की लंबी कतार नजर आने लगी। ऐसा ही नजारा कमोबेस सभी मतदान केन्द्रों पर देखने को मिला। सुबह 10 बजे के बाद बूथों पर महिला मतदाताओं की कतार और लंबी नजर आने लगी। खास कर ग्रामीण इलाकों में मतदान को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। मतदान करने वाली महिलाएं अपने प्रत्याशी के बारे में कुछ भी बोलने से परहेज करते दिखीं। मतदान केन्द्रों पर वोटरों की भीड़ बढ़ने के बाद भी महिलाएं वापस लौट कर दूसरे समय का इंतजार करने के मूड में नजर नही आयीं। जबकि कई ग्रामीण इलाकों बूथों पर भीड़ को देखते हुए कई पुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.