चतरा, फरवरी 23 -- चतरा, संवाददाता। नगर परिषद के अध्यक्ष और वार्ड पार्षद का चुनाव आज सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा। मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। वहां पेयजल, विद्युत, शौचालय, रैंप सहित सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कर ली गयी है। रविवार को चतरा कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम से मतदानकर्मी और सुरक्षा बल मतपेटी लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए हैं। निर्वाचन के सफल संचालन के लिए 22 वार्डों में कुल 42 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो 26 मतदान केंद्र भवनों में संचालित होंगे। 42 मतदान केंद्रों में 22 मतदान केंद्र संवेदनशील और 20 सामान्य हैं। रविवार को सभी 42 मतदान केंद्रों के लिए मतदानकर्मियों का दल अपने निर्धारित बूथों के लिए रवाना हो गए। सोमवार सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। जि...