सीवान, दिसम्बर 23 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर पर सोमवार को सभी बीएलओ के साथ बैठक की गई। ये बैठक प्रखंड सहायक सेराज अली द्वारा की गई। जिसमें यह निर्देश देकर बताया गया कि सभी बीएलओ अपने पोषक क्षेत्र के मतदाताओं से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि को मतदाता सूची में सुधारने का कार्य करेंगे। चाहे वो मतदाता की फोटो हो, नाम में त्रुटि हो, जेंडर में त्रुटि हो, आयु में त्रुटि हो वैसे मतदाताओं से संबंधित समस्या को ले सुधार करने का कार्य करेंगे। इस कार्य के लिए प्रखंड अंतर्गत 108 रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से 50 बीएलओ, 109 दारौंदा विधान सभा क्षेत्र से 86 बीएलओ शामिल हैं। मौके पर अवशेष कुमार सिंह, अमित कुमार पांडेय, अब्दुर्रहमान अंसारी, सहित बीएलओ में बबन यादव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, जमा अहमद रिजवी, कमलेश कुमार राम, सोहेल अख्तर...