मिर्जापुर, फरवरी 4 -- लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) के चिकित्सा मंच के राष्ट्रीय सचिव डॉ एसपी सिंह पटेल ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि जिले में एक विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम जानबूझकर वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा हैं। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है। डॉ पटेल ने कहा कि उन्हें विभिन्न स्तरों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के नाम लक्षित कर सूची से बाहर किया जा रहा हैं। उन्होंने इसे संविधान प्रदत्त मताधिकार पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि यदि ऐसी शिकायतें सही पाई जाती हैं तो यह लोकतंत्र की मूल भावना के साथ खुला खिलवाड़ है। डॉ एसपी सिंह पटेल ने प्रशासन से मांग की है कि मतदाता सूच...