लातेहार, दिसम्बर 9 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ अमित कुमार पासवान की अध्यक्षता में मतदाता सूची से मैपिंग एवं मतदाता का नाम खोजने से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन सोमवार को किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक मास्टर ट्रेनर अरविंद रजक व अतुल रंजन ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बीएलओ एप से मतदाताओं को मैपिंग करने व 2003 के मतदाता सूची से मतदाताओं का नाम कैसे खोजेंगे का प्रशिक्षण दिया। बीडीओ अमित ने उपस्थित बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर से कहा कि मतदाता सूची के सही मिलान, नाम खोजने की प्रक्रिया, सुधार व संशोधन से जुड़ी तकनीकी बारीकियां का प्रशिक्षण मिल गया है। मतदाता सूची का सही व अद्यतन होना आने वाले चुनावों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अपने अपने क्षेत्र में सटीक डेटा संकलन, मृतकों के...