लोहरदगा, सितम्बर 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा में गुरुवार को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी डा ताराचंद ने ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण, बूथ लेवल एजेंट अपॉइंटमेंट आदि के बारे बताया गया। साथ ही पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपना सहयोग देने की अपील की। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए, मतदाता सूची में सुधार के लिए होने वाले कार्यों में सहयोग करने की अपील की गई।उप निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन से संबंधित बिंदुओं से अवगत कराया। निरीक्षण और बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी धीरज ठाकुर, अनुमण्डल अधिकारी अमित कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.