बुलंदशहर, जनवरी 16 -- एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 17 व 18 जनवरी तथा 31 जनवरी व 1 फरवरी को सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे।एसडीएम ने बताया कि इन तिथियों में बीएलओ द्वारा अलेख्य मतदाता सूची तथा एएसडी सूची का वाचन किया जाएगा। सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने संबंधित बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि नाम, पता, उम्र या किसी अन्य विवरण में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसके सुधार के लिए तत्काल फॉर्म-8 भरें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी मतदाता के परिचित या परिवारजन का नाम मतदाता सूची से कट गया है और वह पुनः मतदाता बनना चाहता है, तो वह फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.