बेगुसराय, दिसम्बर 24 -- बीहट, निज संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में बुधवार को बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित नीरज सभागार में प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मटिहानी तथा बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को मतदाता सू ची को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि मतदाता सूची में पायी जाने वाली धुंधली, आयामरहित, गैर मानव तस्वीरों, दोहरी प्रविष्टियों समेत अन्य प्रकार की त्रुटियों के निराकरण को लेकर बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। 28 दिसंबर तक मतदाता सूची शुद्धिकरण का कार्य किया जाना है। मौके पर बीसीओ अनिल कुमार, कृषि समन्वयक नवीन कुमार, निकेश कुमार, राजकिशोर सिंह, राकेश कुमार, सहायक तकनीकि प्रबंधक ज्ञानेश्वर कुमार समेत सुपरवाइजर, बीएलओ मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.