सिद्धार्थ, नवम्बर 29 -- सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के भाजपा के जोगिया मंडल के बूथ संख्या 351, 352 पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष ने बीएलओ से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और व्यवस्थाओं व आवश्यक सुधारों का जायजा लिया। साथ ही, मतदाता सूची के अनुसार सुचारू रूप से शत प्रतिशत लोगों का फॉर्म भराने के लिए कहा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगिया महेंद्र लोधी, अरविंद उपाध्याय, संतोष शुक्ल, निशांत पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...