आदित्यपुर, दिसम्बर 17 -- ग़म्हरिया, संवाददाता। वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से करायी जा रही मैपिंग कार्य में आदित्यपुर नगर निगम का प्रतिशत काफी कम होने से विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में मैपिंग के प्रतिदिन के कार्य के अतिरिक्त मैपिंग का प्रतिशत बढाने एवं मतदाताओं को अपना विवरण 2003 की मतदाता सूची में खोजने हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। 17 दिसंबर से 10 जनवरी के इस शिविर में संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ एवं सुपरवाइजर को प्रतिनियुक्त किया गया है। सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शिविर का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा। 17 को बूथ संख्या 198 एवं 199 का आदित्यपुर 2 के वास्तु विहार में शिविर लगाया जाएगा। 18 को 176, 178, 179, 180 एवं 181 का आंगनबाड़ी केंद्र, झुडी...