गंगापार, फरवरी 5 -- गुरुवार को उरुवा ब्लॉक कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में हुई त्रुटियों के संशोधन को लेकर दिनभर अफरातफरी का माहौल बना रहा। सूची में नाम, पता व अन्य विवरणों में त्रुटियों के कारण नोटिस प्राप्त करने वाले सैकड़ों मतदाता ब्लॉक कार्यालय पहुँचे, जिससे परिसर में भारी भीड़ देखी गई। नाम कटने की आशंका और नोटिस के जवाब को लेकर लोगों के चेहरे पर साफ चिंता झलक रही थी। कई मतदाता घंटों कतार में खड़े रहे, ताकि समय रहते अपनी समस्या का समाधान करा सकें। ब्लॉक कार्यालय में तैनात सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी बृजेश कुमार ने मौके पर ही कई मामलों में त्रुटियों को सुधार दिया, जबकि कुछ प्रकरणों में आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान औंता गांव के दीपक पटेल, दया शंकर, विजय शंकर तथा रामनगर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.