नोएडा, जनवरी 8 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद सर्फाबाद की मतदाता सूची में तीन मृतकों के नाम अंकित होने का आरोप समाजवादी पार्टी ने लगाया है। पार्टी ने साक्ष्यों के साथ इसकी शिकायत भारत निर्वाचन आयोग से की है। नोएडा सपा के अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने बताया कि सर्फाबाद की मतदाता सूची में तीन ऐसे लोगों के नाम हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि मकान संख्या-212 में जगवीर, मकान संख्या-215 में बीसी और संतराम की मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद तीनों के नाम मतदाता सूची में डाले गए, जबकि दावा किया गया था कि एसआईआर के बाद फर्जी वोटर और मृतकों के नाम सूची में नहीं होंगे। पार्टी ने मृतकों के घरों में जाकर जानकारी लेने के बाद भारत निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत की। मकान संख्या जीरो में भी कई मतदाताओं के नाम अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.