सोनभद्र, जनवरी 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने रविवार को निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने आदर्श इण्टरमीएट कालेज राबर्ट्सगंज में बूथ का निरीक्षण किया। बूथों पर बीएलओ के मतदाता सूची पढ़कर सुनाने के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने कहा कि आज जनपद में बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा बूथ से सम्बन्धित मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपना नाम मतदाता सूची के आलेख प्रकाशन में अवश्य चेक कर लें। यदि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो, वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए बीएलओ के पास उपलब्ध फार्म-6 भरकर जमा कर दें। मतदाता आनलाइन माध्यम से भी वेबसाइट पर भर सकते हैं। सभी बूथों पर बीएलओ के पास फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.