बक्सर, जुलाई 9 -- एनएच-120 पर नगर भवन के सामने रोड जाम कर नारेबाजी सड़क जाम होने से करीब एक घंटे प्रभावित रहा यातायात मजदूरों के लिए बनाए गए चार नए श्रम कानून का विरोध फोटो संख्या- डुमरांव, निज संवाददाता। राज्य में मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ और मजदूरों के लिए बनाए गए चार कानून के विरोध में इंडिया गठबंधन के आह्वान पर राजद के नेता सड़क पर उतरे। एनएच-120 पर स्टेशन रोड में नगर भवन के सामने राजद के नगर अध्यक्ष मुन्ना खां के नेतृत्व में सड़क जाम किया गया। सड़क जाम होने से अफरातफरी मच गई। करीब आधे घंट तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद पुलिस द्वारा जाम कर रहे नेताओं को समझाकर उन्हें हटाया गया। जाम हटने के बाद स्थिति सामान्य हुई और यातायात चालू हुआ। चक्का जाम का नेतृत्व राजद के प्रदेश महासचिव मेहंदी हसन कर रहे थे। नेताओं ने एनडीए सरक...