लखीसराय, जुलाई 15 -- बड़हिया, एक संवाददाता। नगर परिषद कार्यालय के सभागार में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मतदाता सूची के सत्यापन और अद्यतन कार्य की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में बड़हिया के सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), बीएलओ पर्यवेक्षक एवं नगर परिषद के अंतर्गत कार्यरत सभी संबंधित कर्मी उपस्थित थे। बैठक के दौरान एसडीओ प्रभाकर कुमार ने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे मतदाता सूची में शुद्धता एवं पूर्णता सुनिश्चित करने हेतु सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस विशेष पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य दोहरे नामों को हटाना, मृत एवं अनुपस्थित मतदाताओं के नाम को विलोपित करना तथा नए योग्य मतदाताओं का समुचित पंजीकरण करना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.