संभल, जनवरी 8 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है। 01 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए तैयार की गई आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को कर दिया गया है। आलेख्य मतदाता सूची पर 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। यह सूची सभी मतदान केंद्रों, बीएलओ कार्यालय, तहसील कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार 11 जनवरी को विशेष अभियान के रूप में सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। बीएलओ, सुपरवाइजर व नामित अधिकारी मौजूद रहेंगे। नए मतदाताओं के आवेदन मौके पर स्वीकार होंगे। फॉर्म-6, 7, 8 और घोषणापत्र (अनुलग्नक-4) ...