नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। भारतीय युवा कांग्रेस ने सोमवार को मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि चुनाव आयोग के साथ मिलकर भाजपा-आरएसएस जनादेश की चोरी कर रहे हैं। चिब ने कहा कि यह देश के संविधान पर हमला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं। देश के जन-जन के बीच आज मतदाता सूची का मुद्दा पहुंच गया है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.