सासाराम, जुलाई 2 -- दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड सभागार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक हुई। जिसमें मुखिया सहित पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुलदीप कुमार विभूति ने बताया कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के संदर्भ में सरकार के दिशा निर्देश से अवगत कराया गया। बताया कि वैसे मतदाता जिनका 2003 के मतदाता सूची में नाम है, उनको किसी प्रमाण पत्र की देने आवश्यकता नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...