आरा, सितम्बर 8 -- डीएम का निर्देश आरा, हमारे संवाददाता। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों के जल्द निष्पादन के आदेश दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए अधिक से अधिक आवेदन लेने के आदेश दिए गए। इसे लेकर डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समन्वय समिति की सोमवार को बैठक की गई। इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों को अभियान चलाकर प्राप्त सभी आवेदनों को समय से निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। सभी बीडीओ, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं डीपीएम जीविका को विशेष अभियान चलाकर मुख्यमंत्री महि...