बाराबंकी, फरवरी 13 -- सिरौलीगौसपुर। तहसील सिरौलीगौसपुर सभागार में शुक्रवार को तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें एसआईआर मतदाता सूची में नाम और जन्मतिथि की त्रुटियों को सुधारने तथा छूटे हुए मतदाताओं की मैपिंग पर बीएलओ के साथ चर्चा की गई। बैठक में तहसीलदार बालेंद्र भूषण वर्मा के साथ रामनगर के तहसीलदार विपुल सिंह, नायब तहसीलदार अन्नू सिंह, दिनेश कुमार पांडेय उपस्थित रहे। इसमें क्षेत्र के सभी बीएलओ मौजूद थे। तहसीलदार ने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे उन मतदाताओं को चिन्हित करें जिनकी मतदाता सूची में नाम या जन्मतिथि में त्रुटि है। ऐसे मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...