बुलंदशहर, नवम्बर 8 -- भाजपा के गंगानगर स्थित जिला कार्यालय पर शुक्रवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बुलंदशहर विधानसभा कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण संगठन का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। यह केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतंत्र को सशक्त करने का कार्य है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ की मतदाता सूची का गहराई से अध्ययन कर नए मतदाताओं को जोड़ना, छूटे हुए नामों को शामिल कराना और स्थानांतरण या विलोपन की त्रुटियों को सुधारना चाहिए। सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण आगामी चुनावों की तैयारी की आधारशिला है। संचालन आनंद चौधरी ने किया गया। बैठक में जिला महामंत्री अजय त्यागी, भावतोष गुर्जर, हितेश गर्ग, शंभू सिंह राघव, सुं...