लखीसराय, अगस्त 29 -- कजरा, एक संवाददाता। मतदाता पुनरीक्षण एवं बूथ सशक्तीकरण को लेकर गुरुवार को भाजपा विधानसभा संयोजक विपिन गुप्ता की अगुवाई में कजरा एवं पीरी बाजार मंडल में अभियान चलाया गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मेदनी चौकी मंडल के मंडल अध्यक्ष अमरजीत पटेल ने कहा कि वोटर पुनरीक्षण लोकतंत्र में पारदर्शिका की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हर मतदाता को आयोग के नियमों का पालन करना चाहिए। बूथ सशक्तिकरण को लेकर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मौके पर विधानसभा विस्तारक राजकिशोर भारती, विधानसभा शक्ति केंद्र प्रभारी अंगद कुमार गुप्ता,विधानसभा संयोजक विपिन गुप्ता,मेदनीचौकी मंडल अध्यक्ष अमरजीत पटेल,पीरी बाजार मंडल अध्यक्ष मोती जी, कजरा भाजपा मंडल अध...