मऊ, नवम्बर 10 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य की अध्यक्षता में सोमवार को कोपागंज स्थित बीएसएस महाविद्यालय में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत विधान सभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य फर्जी मतदाताओं को हटाना और पात्र लोगों को सूची में शामिल करना है, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। यह मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, एसआईआर चुनाव आयोग का एक महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान के ज़रिए, चुनाव आयोग यह सुनिश्चित कर रहा है कि मतदाता सूची में केवल वही नाम हो जो वास्तव में पात्र हैं। फर्जी नामों को हटाकर, यह अभियान मतदाता सूची को अधिक सटीक और विश्वसनीय ब...