पटना, जुलाई 25 -- मतादता पुनरीक्षण की खामियां बताते हुए कांग्रेस ने वीडियो गाना जारी किया है। सदाकत आश्रम में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने वीडियो का लोकार्पण किया। वीडियो में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की खामियों और चुनाव आयोग पर भाजपा के मददगार बनने का आरोप लगाया है। इसका शीर्षक गीत है- काहे इतना बेचैनी है, काहे मिस मिसाई हो...भाजपा के चाकर हो या सच में ईसीआई हो। इस अवसर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। इस वीडियो संदेश के जरिए हम चुनाव आयोग की गलत मंशा को आम जनता तक पहुंचाएंगे। विधानसभा में दल नेता शकील अहमद खान ने कहा कि चाल चरित्र और चेहरा, झूठ और प्रोपेगैंडा के बुनियाद पर सरकार चलाने वाली भाजपा बिहार में यह चोरी नहीं कर पाएगी। प्रेसवार्ता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.