हरदोई, दिसम्बर 1 -- मल्लावां। गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शक्ति केंद्र बाजीगंज के बूथ संख्या 247 व 248 पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह (गुड्डू) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि अधिक से अधिक लोगों के एसआईआर फॉर्म भरवाए जाएं और किसी को दिक्कत होने पर सहायता उपलब्ध कराई जाए। भाजपा पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अशोक राठौर, शक्ति केंद्र संयोजक महेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री वीरेंद्र मिश्रा, बूथ अध्यक्ष गिरिजा शंकर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...