कन्नौज, जनवरी 31 -- तालग्राम, संवाददाता। बूथ दिवस के अवसर पर तालग्राम स्थित पीएमश्री जूनियर हाईस्कूल और बृजभूषण हजेला भारतीय इंटर कॉलेज में मतदाता पंजीकरण एवं संशोधन कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटि सुधार के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पीएमश्री जूनियर हाईस्कूल में बूथ संख्या 375, 376, 377, 378, 383, 384, 385, 386 और 387 पर कुल 85 नए मतदाता पंजीकरण के फार्म तथा 31 संशोधन से संबंधित प्रपत्र बीएलओ के पास जमा किए गए। वहीं बृजभूषण हजेला भारतीय इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 379, 380 और 381 पर 45 नए मतदाताओं ने पंजीकरण कराया, जबकि 20 मतदाताओं ने अपने विवरण में संशोधन के लिए आवेदन किया। बूथ दिवस के दौरान मतदाताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता को लेकर उत्साह दिखाया। लेकिन साथ ही कई लोगों ने पंजीकरण प्रक...