जामताड़ा, जनवरी 25 -- मतदाता दिवस पर निकाली साइकिल रैली डीसी एसपी हुए शामिल, दिलाई शपथ जामताड़ा, प्रतिनिधि। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को जिले के रानीसती मंदिर से गाँधी मैदान तक संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली आयोजित गया। आयोजित साइकिल रैली में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रवि आनंद, एसपी राज कुमार मेहता, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, एसडीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं भावी मतदाता शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने एक साथ साइकिल चलाकर नए एवं भावी मतदाताओं को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। वहीं डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी। इसीलिए प्रत...