शामली, जनवरी 26 -- 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को आरके पीजी कॉलेज मैदान में जिलास्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अरविंद कुमार चौहान, सीडीओ विनय कुमार तिवारी, एडीएम सत्येन्द्र सिंह, प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय विनय प्रताप सिंह भदौरिया, डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल, बीएसए लता राठौर एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर नीरज विश्वकर्मा द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। मतदाता जागरूकता रैली वीवी इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर विजय चौक व करनाल मार्ग होते हुए शहर के आरके पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड पहुंची। स्पोर्ट्स ग्राउंड में बेसिक शिक्षा विभाग एवं एनएसएस की छात्राओं द्वारा स्वीप थीम पर आधारित विशाल एवं आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिसने उपस्थित जनसमूह का विशेष ध्यान आकर्षित किया। डी...