रामगढ़, जनवरी 22 -- मांडू। निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को मांडू प्रखंड मुख्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा मतदाताओं को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान उपस्थित मतदाताओं को निष्पक्ष, निर्भिक और जिम्मेदारी के साथ मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनीता सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आगामी चुनावों में बढ़-चढ़कर मतदान करने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मत की अहमियत होती है और यही जनभागीदारी स्वस्थ लोकतंत्र की नींव है। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.