रामपुर, जनवरी 26 -- नगर में रविवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। राजकीय इंटर कॉलेज से तहसीलदार आकाश संत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने पहले मतदान फिर जलपान और मेरा वोट मेरा अधिकार जैसे नारों के माध्यम से नगरवासियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार आकाश संत ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने लोगों से आगामी चुनावों में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करने के साथ ही शपथ ग्रहण कराई। बाद में सीओ अतुल कुमार पांडेय ने शिक्षकों और छात्रों को सम्मानित भी किया। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय जा...