सासाराम, अक्टूबर 13 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जीविका महिला ग्राम संगठन व बाल विकास परियोजना आईसीडीएस के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वीप कोषांग अंतर्गत चलाये गए अभियान में मेहंदी प्रतियोगिता के अलावे प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर शपथ भी दिलायी गई। बताया करगहर, तिलौथू, चेनारी, राजपुर, संझौली, डेहरी, नासरीगंज, भरकुड़िया इत्यादि जगहों पर कार्यक्रम किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...