बक्सर, सितम्बर 19 -- बक्सर, हिप्र। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत रंगोली व शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईसीडीएस की आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई। जिसमें मतदाता जागरूकता व महिला सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों को दर्शाया गया। रंगोलियों में "सशक्त नारी, मजबूत लोकतंत्र", "महिला की भागीदारी, लोकतंत्र की जिम्मेदारी", "पहले मतदान, फिर जलपान" और "मतदान है नारी का अधिकार" जैसे प्रेरक स्लोगन शामिल थे। डीएम सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सभी रंगोलियों का अवलोकन किया और प्रतिभागियों की सराहना की। रंगोली अवलोकन के बाद डीएम ने उपस्थित वरीय अधिकारियों व आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं को मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए...