पाकुड़, अगस्त 3 -- महेशपुर। एक संवाददाता प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शनिवार को प्रखंड के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा की गई। जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि महेशपुर विधानसभा में 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों को विभाजित कर कुल 6 नए मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। इस हेतु सभी सुपरवाइजर को निदेश दिया गया कि आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवेदन तैयार कर ले। बैठक में त्रुटि पूर्ण नजरी नक्शा को भी सुधार करने हेतु सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया। मौके पर बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, निर्वाचन शाखा के कंप्यूटर ऑपरेटर अमित आर्या भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.