उरई, फरवरी 20 -- उरई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई नियमित रूप से जारी है। इसको लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की तथा प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि दावे और आपत्तियों की सुनवाई पूर्ण पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ की जाए। एईआरओ यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मतदाता से आवश्यक वैध दस्तावेज प्राप्त कर नियमानुसार परीक्षण करते हुए आपत्तियों का त्वरि निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे। अगर कोई मतदाता आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करता है तो उसके प्रकरण का समय से निस्तारण करें। साथ ही यह भी कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.