देवरिया, फरवरी 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। एसआईआर में जीवित मतदाताओं को मृत बताकर बीएलओ को फार्म सात भरकर देने के मामले में गुरुवार को सपा के प्रतिनिधि मंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया। सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्रकरण की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि यदि मतदाता सूची में इस प्रकार की अनियमितता को तत्काल नहीं रोका गया तो इस इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा होगा। समाजवादी पार्टी मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि 337 देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पथरहट स्थित बूथ संख्या 103, 104, 105 एवं 106 पर बीएलओ पर दबाव बना...