गढ़वा, फरवरी 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झामुमो के मीडिया पैनलिस्ट धीरज दुबे ने स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर चुनावी लाभ लेने के उद्देश्य से भ्रामक अनुशंसा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने निर्वाचन पदाधिकारी से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर संज्ञान लेते हुए विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को अधिवक्ता संघ की मांग पर विधायक ने डीडीसी को जिला अधिवक्ता संघ भवन में लिफ्ट स्थापना के लिए एक अनुशंसा-पत्र दिया। उनका आरोप है कि नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, ऐसे समय में इस प्रकार की अनुशंसा संदेहास्पद है और मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास हो सकता है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में करीब 300 अधिवक्ता प्रैक्टिस करते हैं, जिनमें से लगभग 200 अधिवक्ता व उनसे जुड़े कर्मी नगर परिषद क्ष...