भागलपुर, नवम्बर 15 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह बिहपुर विधानसभा प्रवेक्षक प्रो. अयूब अली ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को खुलेआम डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। आरोप लगाया कि कई स्थानों पर लोगों को कट्टा का भय दिखाकर वोट डलवाने की शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन घटनाओं को गंभीरता से ले रही है और पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा चुनाव बाद की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...