कन्नौज, जनवरी 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक संतोष चतुर्वेदी एडवोकेट ने मतदाताओं के लिए भी किसी हादसे में घायल हो जाने या मृत्यु हो जाने पर उसको क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग को लेकर क्षतिपूर्ति नीति बनाए जाने की जोरदार मांग की है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का पवित्र राष्ट्रीय दायित्व है। संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का उपयोग करने के लिए राज्य सरकार और प्रशासन हर संभव प्रयास करता है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने हेतु पुलिस बल, सुरक्षा व्यवस्था तथा हजारों चुनावकर्मियों की तैनाती की जाती है। यदि चुनाव ड्यूटी के दौरान कोई कर्मचारी दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है या अपनी जान गंवा देता है, तो उसके परिवार के लिए मुआवजे की स्पष्ट और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.