फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- जसराना। समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान फर्जी शिकायतों के आधार पर वास्तविक मतदाताओं के नाम काटने का गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को सपा नेताओं ने जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय को सौंपा था। सपा के पदाधिकारियो ने मांग रखी कि फर्जी तरीके से फार्म संख्या 7 भरने वालों की जांच कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाए। पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव एवं समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष यादव ने कहा कि जसराना विधानसभा की मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन हो चुका है। भाजपा नेताओं के दबाव में मनगढ़ंत और गलत ढंग से फार्म-7 भरवाकर जमा कराए जा रहे हैं ताकि वास्तविक वोटरों के नाम सूची से हटाए जा सकें। सपा नेताओं का कहना है कि मतदाताओं ने पहले ह...