बिहारशरीफ, नवम्बर 8 -- फोटो : रुहेल-इस्लामपुर के जदयू प्रत्याशी रुहेल रंजन। इस्लामपुर, निज संवाददाता। इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी रुहेल रंजन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए क्षेत्र की जनता के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस्लामपुर की जागरूक जनता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मतदाताओं के उत्साह से लोकंतत्र गौरवान्वित हुआ है। यहां के लोगों ने विकास, एकता और सौहार्द को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर मतदाता को दिल से धन्यवाद देते हैं। लोगों ने जिस संयम, उत्साह और जिम्मेवारी से मतदान किया, वह लोकतंत्र की सच्ची ताकत को दर्शाता है। यह उनके लिए गर्व और प्रेरणा की बात है। लोगों ने शांति व तन्मयता के साथ लोकतंत्र का पर्व मनाया। जिस तरह मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक और पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.