दरभंगा, अक्टूबर 7 -- लहेरियासराय। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। पहले चरण में दरभंगा जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहा है। जिले के कुल 28 लाख 80 हजार 799 मतदाता इस चुनावी रण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस पर्व को ऐतिहासिक बनाने को तैयार हैं। 10 अक्टूबर से शुरू हो रही चुनावी प्रक्रिया में इस बार दरभंगा की जनता से बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। खासतौर से युवा और महिला मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदाताओं की संख्या में 72,323 की वृद्धि दर्ज की गई है। इसमें महिलाओं की संख्या 40,486 बढ़ी है। पहली बार वोट देने वालों की संख्या 43,985 है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा चार, जदयू तीन व राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं, वीआईपी को दो सीटों पर सफ...