कौशाम्बी, नवम्बर 12 -- मंझनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसरण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 50-कौशाम्बी (अ.जा.) संसदीय क्षेत्र में समाविष्ठ 251-सिराथू, 252-मंझनपुर (अ.जा.) एवं 253-चायल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान केन्द्रों की उनमें से प्रत्येक के समक्ष लिखे हुए मतदान क्षेत्रों या मतदान समूहों के लिए आलेख्य सूची प्रकाशित किया है। सूची सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में अवलोकनार्थ नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। आलेख्य सूची में अंकित किसी प्रविष्टि में संशोधन के लिए आपत्ति दाखिल करने की अन्तिम तिथि 17 नवम्बर निर्धारित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.