रुद्रपुर, जुलाई 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पंचायत चुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम किए हैं। जिले के सभी सात मतगणना केंद्रों पर भारी पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी और मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है। हर मतगणना केंद्र के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सिर्फ अधिकृत कर्मियों, प्रत्याशियों और उनके अधिकृत एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। प्रवेश से पहले सभी की कड़ी चेकिंग की जा रही है। मतगणना स्थल के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। जिला प्रशासन ने कहा कि मतगणना स्थल के 100 मीटर के दायरे में कोई भी नारेबाज़ी, जुलूस या विजय जुलूस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने...