मुंगेर, जुलाई 12 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को पंचायत उप चुनाव 2025 का मतगणना के साथ ही चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो गयी। सदर प्रखंड की तीन पदों पर कराए गए मतगणना में टीकामपुर से मुखिया पद के लिए पांडव महतो विजय घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुबोध शाह को 61 मतों के अंतर से पराजित कर चुनाव जीत गए। पांडव महतों को जहां 1740 मत मिले तो वहीं सुबोध साह को 1479 मत प्राप्त हुआ। वहीं सरपंच पद के लिए कुतलूपुर से विक्रम रविदास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम विलास पासवान को 1547 मतों से पराजित किया। रामविलास पासवान को जहां 568 मत मिले तो वहीं विक्रम रविदास को 2115 मत प्राप्त हुआ। वहीं नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 5 में पप्पू मंडल ने दीपक कुमार को 57 मतों से पराजित किया। पप्पू मंडल को 169 तो दीपक कुमार को 118 मत मिले...