जहानाबाद, नवम्बर 13 -- करपी, निज संवाददाता। मतगणना को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट मोड में है। करपी एवं बंसी प्रखंड में केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। करपी थाना मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर पुलिस सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों के जवानों ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि मतगणना को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही साथ स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। चुनाव परिणाम के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर पुलिस सतर्क है। पुलिस के द्वारा सघन गस्त किया जा रहा है। सभी असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। किसी भी परिस्थिति में असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करने के लिए तत्पर है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.