हल्द्वानी, अगस्त 6 -- हल्द्वानी। पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए करीब 10 दिन बंद रहे एचएन इंटर कॉलेज के 470 छात्रों की पढ़ाई फिर प्रभावित होने के आसार हैं। अब उत्तराखंड के रजत वर्ष के उपलक्ष्य में 6 से 16 अगस्त तक स्कूल के खेल मैदान में रजत उत्सव 2025 का आयोजन प्रस्तावित है। इसके लिए स्कूल के खेल मैदान को अधिग्रहित कर लिया गया है। इसके लिए महानिदेशक सूचना का पत्र भी आ गया है। शिक्षकों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से स्कूल की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ेगा। पहले पंचायत चुनाव की मतगणना के कारण स्कूल बंद रहा और अब खेल मैदान के उपयोग से शैक्षणिक गतिविधियां फिर प्रभावित होंगी। खेल मैदान स्कूल का अभिन्न हिस्सा है, जहां शारीरिक शिक्षा और अन्य गतिविधियां होती हैं। इसके अधिग्रहण से न केवल पढ़ाई, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास भी बाधित होगा। शिक्षकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.