पूर्णिया, नवम्बर 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में शांतिपूर्ण माहौल में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के बाद पुलिस की नजर अब शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना कराने पर है। मसलन इसके लिए बनाए गए दोनों मतगणना केन्द्रों जिला स्कूल परिसर एवं पूर्णिया कॉलेज परिसर एवं इनके इर्द- गिर्द सुरक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों मतगणना केन्द्रों एवं इसके आसपास को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। खासकर मतगणना केन्द्रों एवं इसके मार्गों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूर्णिया कॉलेज गेट एवं कॉलेज तक पहुंचने वाले सभी मार्गों के अलावा कॉलेज चौक तथा कॉलेज मैदान में पर्याप्त बलों की प्रतिनियुक्ति रहेगी। वहीं जिला स्कूल परिसर तक जाने वाले मार्गों में पड़ने वाले खीरू चौक, आस्था मंदिर एवं टैक्सी स्टैंड रोड में चित्रवाणी सिनेमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.