जामताड़ा, मई 17 -- मतकोमडीह एवं बटकोचोट टोला के लोग डाढ़ी का पानी पीने को है विवश नारायणपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पहाड़पुर गांव के मतकोमडीह एवं बटकोचोट टोला के लोग इन दिनों डाढ़ी का पानी पीने को विवश है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 25 परिवार तथा 200 लोगों की आबादी वाले इस गांव में पेयजल समस्या के समाधान हेतु एक भी चापाकल नहीं लगाया गया है। जिस कारण विवश होकर लोग कई पगडंडियों से गुजरते हुए टोला के बाहर स्थित एक डाढ़ी (डोभा) से पानी लाकर पीते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि टोला के बाहर एक सिंचाई कूप है, लेकिन गर्मी में उसका जलस्तर काफी नीचे चला गया। जिस कारण विवश होकर लोग डाढ़ी का पानी पीते हैं। ग्रामीण दिनेश मुर्मू ,सनातन मुर्मू, लखीराम मुर्मू ,कमल मुर्मू ,सुरेंद्र मुर्मू सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि पेयजल ...